अंबाला में आधी रात एक कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में जीजा और साले दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। साला फौज में था। वो छुट्टियों पर घर आ रहा था।  जीजा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से उसे लेकर लौट रहा था। हादसा इतना भीषण था कि पेड़ से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए। जीजा और साले दोनों की फरवरी में ही शादी हुई थी। जिस कार से यह हादसा हुआ, वो जीजा को उसकी शादी में गिफ्ट मिली थी।


अंबाला, हरियाणा. किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद पेड़ से टकराई कार में सवार घायल जीजा और साले की इलाज के दौरान मौत हो गई। साला फौज में था। वो छुट्टियों पर घर आ रहा था। जीजा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से उसे लेकर लौट रहा था। हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार के पेड़ से टकराकर परखच्चे उड़ गए। जीजा और साले दोनों की फरवरी में ही शादी हुई थी। जिस कार से यह हादसा हुआ, वो जीजा को उसकी शादी में गिफ्ट मिली थी। हादसा नारायणगढ़ के गांव लाहा के पास रविवार आधी रात को हुआ। मरने वालों में जीजा पवन कुमार और उसका साला मोहित है। मोहित फौजी था, जबकि पवन हिमाचल वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी करता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 महीने की छुट्टियां लेकर घर आ रहा था मोहित...
बताते हैं कि पवन और मोहित दोनों की फरवरी में शादी हुई थी। शादी के तत्काल बाद ही मोहित ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। अब वो 4 महीने बाद छुट‌्टी लेकर घर आ रहा था। पवन उसे लेने अंबाला कैंट स्टेशन गया था। लौटते वक्त यह हादसा हुआ। पवन कालाअम्ब के गांव गुमटी का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे लाहा के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी कार उछलकर एक पेड़ से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को कार से निकाला और नारायणगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहित को पंचकूला के कमांड अस्पताल और पवन को चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में रेफर किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।