हरियाणा विधानसभा चुनाव की सियासी जंग फतह करने के लिए कांग्रेस ने अपने सिपहसलारों को उतारने के साथ-साथ अपन स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस के स्टार कैंपेनर माने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस लिस्ट से गायब है जबकि हरियाणा में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने से मना करने वाले अशोक तंवर को लिस्ट में जगह मिली है।

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव की सियासी जंग फतह करने के लिए कांग्रेस ने अपने सिपहसलारों को उतारने के साथ-साथ अपन स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस के स्टार कैंपेनर माने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस लिस्ट से गायब है जबकि हरियाणा में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने से मना करने वाले अशोक तंवर को लिस्ट में जगह मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सबसे पहले नाम पार्टी कीअध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं को शामिल किया है। पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में सातवें नंबर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं जबकि 12वें नंबर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं. नौंवें नंबर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं।

कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके तंवर

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर को पार्टी ने राज्य के लिए स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किया है। जबकि वो लगातार चुनाव प्रचार करने से साफ मना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस टिकट वितरण से नाराज तंवर ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पांच करोड़ में कांग्रेस के टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इसके बावजूद पार्टी के नेता क्या अशोक तंवर से अपने सीट पर प्रचार कराएंगे?

नवजोत सिंह सिद्दू का नाम नहीं

वहीं, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में सबसे ज्यादा डिमांड वाले नेताओं में शुमार किए जाने वाले नवजोत सिंह सिद्दू को हरियाणा में पार्टी स्टार प्रचार के रूप में नहीं उतारा रही है। दरसअल हरियाणा कांग्रेस के आला नेता नहीं चाहते कि नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा भेजा जाए क्योंकि ऐसा करने पर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जनता को जवाब देना मुश्किल हो सकता है। 

सिद्धू पर एक महिला ने रोहतक में फेंकी थी चप्पल

प्रदेश के कई नेता लोकसभा चुनाव के दौरान रोहतक में सिद्धू की जनसभा में पाकिस्तान विरोधी नारे और सिद्धू पर एक महिला द्वारा चप्पल फेंके जाने से रोहतक लोकसभा सीट पर नुकसान की वजह मान रहे हैं। उनका मानना था कि उनके आने से चुनाव में असर पड़ सकता है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी हुई है उसमें नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं किया गया है।