12 दिसंबर को यूपी के मैना के साथ शादी हुई थी। 13 दिसंबर को बरात खुशी-खुशी अयोध्या से महम लौटी थी। अगले दिन 14 दिसंबर सुबह करीब 5 बजे दुल्हन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के बाद से पूरे घर में कोहराम मच गया। कोई यह नहीं समझ पा रहा था कि यह क्या हो गया।

रोहतक (हरियाणा). सही मायनों में शादी के बाद कपल की जिंदगी नई शुरूआत होती है। लेकिन हरियाणा के रोहतक जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सात फेरे लेने के 24 घंटे बाद ही एक दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं दूल्हा बेसुध हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के लाल जोड़े से पंखे लटक गई दुल्हन
दरअसल, यह घटना रोहतक जिले के महम में हुई, जहां मैना नाम की युवती ने अपने कमरे में शादी के लाल जोड़े से पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जब पति पवन कमरे में आया तो वह लटक रही थी। किसी तरह उसने नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सुहागरात की नाइट दुल्हन ने लगाई फांसी
बता दें कि महम थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन की 12 दिसंबर को यूपी के मैना के साथ शादी हुई थी। 13 दिसंबर को बरात खुशी-खुशी अयोध्या से महम लौटी थी। अगले दिन 14 दिसंबर सुबह करीब 5 बजे दुल्हन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के बाद से पूरे घर में कोहराम मच गया। कोई यह नहीं समझ पा रहा था कि यह क्या हो गया।

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवविवाहिता के ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पवन पेशे से किसान है। उसके पिता प्लंबर हैं और भिवानी में काम करते हैं। मैना की आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।