हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी। गाड़ी में बैठे एक परिवार के चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस दैरान मौके पर कोई बचाने वाला नहीं था। 


सोनीपत। हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी। गाड़ी में बैठे एक परिवार के चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस दैरान मौके पर कोई बचाने वाला नहीं था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काफी मशक्कत के बाद कार से निकाली गईं लाशें...
दरअसल, ये दर्दनाक हादसा सोनीपत के बड़वानी गांव के पास शुक्रवार रात में हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे चश्मदीदों ने बताया कि यह एक्सीडेंट पश्चिमी यमुना नहर में हुआ था। जैसे ही हमने कार को इसमें गिरा देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार बाहर निकाला। फिर एक-एक करके कार में फंसे शवों को निकाला गया। 

हादसा या सुसाइड....
एक्सीडेंट में मारे गए चारों लोगों में एक पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या सुसाइड है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार शुक्रवार की रात को घर से निकला था। जानकारी के अनुसार, चारों गोहाना के रहने वाले थे।