पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को ठंड की स्थिति बरकरार रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को ठंड की स्थिति बरकरार रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा में ठंड का हाल

हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10, 4.1 और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में यह क्रमश: 4.5, 6.2, 6.8 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में ठंड का हाल

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4, 8.1 और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में यह क्रमश: 9.4, 8, 8.8, 9, 10.8 और 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

( प्रतिकात्मक फोटो )