जिला प्रशासन 24 मार्च को घोषित किए गए 21 दिन के बंद के दौरान इनके खाने का इंतजाम करेगा। जिलाप्रशासन निजी संगठनों द्वारा संचालित गोशालाओं की आर्थिक मदद भी करेगा।

अंबाला. कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के कारण भुखमरी का सामना कर रहे छुट्टा मवेशियों और कुत्तों के लिये जिला प्रशासन खाने का इंतजाम करेगा। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छुट्टा जानवरों को गोशालाओं में रखा जाएगा

उपायुक्त अशोक शर्मा ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिये रविवार को जिले के अधिकारियों और सामाजिक संगठनों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न धार्मिक संगठनों और नगर परिषदों द्वारा संचालित गोशालाओं में छुट्टा जानवरों को रखा जाएगा।

जिला प्रशासन 24 मार्च को घोषित किए गए 21 दिन के बंद के दौरान इनके खाने का इंतजाम करेगा। जिलाप्रशासन निजी संगठनों द्वारा संचालित गोशालाओं की आर्थिक मदद भी करेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)