हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गौतस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गौतस्करों के पिकअप का पीछा कर रहे गौरक्षकों पर फायरिंग कर दी गई। इसमें एक बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हो गया।

गुरुग्राम. राजधानी से दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में गौ तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। गौर रक्षक एक गायों से भरी एक पिकअप का पीछा कर रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। चूंकि 21 अक्टूबर को हरियाणा में इलेक्शन होने है, लिहाजा इस मामले से राजनीति गर्मान की आशंका है। घायल गौरक्षक को मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना सेक्टर-10 में हुई। घायल बजंरग दल कार्यकर्ता हरियाणा में गौ तस्करों के खिलाफ गठित गौ टॉस्क फोर्स का सदस्य है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 मिनट से कर रहा था पीछा
घायल बजरंग दल कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ करीब 20 मिनट से एक पिकअप का पीछा कर रहा था। इसमें गायें भरी हुई थीं। गौ तस्करों ने दो-तीन बार उसे लौट जाने की धमकी दी। इसके बाद गोली मार दी। उल्लेखनीय है कि इसी जुलाई में पलवल में एक गौरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक गोपाल बाइक से गौतस्करों का पीछा कर रहा था।


इधर नशा तस्करों से झड़प...
उधर, सिरसा जिले के देसू जोधा गांव में पंजाब पुलिस और गांववालों के बीच झड़प की खबर है। पंजाब पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने आई थी। झड़प इतनी बढ़ी कि फायरिंग की नौबत आ गई। इस फायरिंग में एक गांववाले की मौत हो गई। वहीं चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।