पूरे देश में कोरोना से दहशत फैला रखी है। इसी बीच हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पुलिस इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया।

रेवाड़ी, पूरे देश में कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखी है। इसी बीच हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पुलिस इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात 11 बजे इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड
दरअसल, यह खौफनाक घटना रेवाड़ी जिले में सतेन्द्र सिंह नाम के पुलिसकर्मी ने रविवार रात को उठाया। जहां इंस्पेक्टर ने रात करीब 11 बजे लॉकडाउन में ड्यूटी से लौटने के बाद अपने ही घर में फांसी लगा ली। हलांकि अभी तक सुसाइड के पीछे क्या वजह रही इसका खुलासा भी नहीं हो पाया है। 

 2008 में स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस में हुआ था भर्ती
मृतक इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार फिलहाल गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे, वह साल 2008 में स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस में भर्ती हुआ था। मृतक हरियाणा के रेवाड़ी जिले समेत कई जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुका था।

रात को पत्नी ने परोसा खाना, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश
बता दें कि सत्येंद्र रेवाड़ी के एक्साइज सोसायटी में किराए के फ्लैट में अपनी पत्नी, बेटा व बेटी के साथ रहता था। वह मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव माजरा के रहने वाला था। रात को पत्नी ने खाना परोसा इसके बाद वह सोने के लिए चला गया। जिसके बाद सुबह पत्नी ने देखा तो सतेन्द्र फंदे पर झूल रहा था।