गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस 20 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। जो ब्लैकमेलिंग कर वसूली करती थी। इस पूरे मामले में आरोपी लड़की का साथ उसकी मां और एक दोस्त भी था।

गुरुग्राम (हरियाणा). दिल्ली से सटे गुरुगाम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड लड़की को गिरफ्तार किया है। जिसे वसूली गर्ल के नाम से जाना जाता है। हरियाणा से लेकर दिल्ली पुलिस को इस लड़की की पिछले कई दिन से तलाश थी। यह युवती इनती शातिर थी कि डेटिंग ऐप के जरिये लड़कों को अपने प्रेम के जाल में फंसाती थी। फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनको ब्लैकमेल करती थी। इतना ही नहीं वो 7 नौजवान युवकों के खिलाफ रेप का केस भी दर्ज करा चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 साल की लड़की की असलीयत जान पुलिस भी हैरान
दरअसल, गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस 20 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। जो ब्लैकमेलिंग कर वसूली करती थी। इस पूरे मामले में आरोपी लड़की का साथ उसकी मां और एक दोस्त भी था। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई और छापेमारी कर रही है।

पहले शादी फिर दिखाया अपना असली रंग
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित एक युवक ने कुछ दिन पहले मामला दर्ज कराया था। युवक ने बताया कि बीते 20 अगस्त को वह लड़की उसे एक डेटिंग ऐप के जरिये मिली थी। उसके बाद उसने दोस्ती की और साथ में फिजिकल रिलेशन बनाए। इतना ही नहीं उसने शादी भी कर ली। फिर उसने अपना असली रंग दिखना शुरू कर दिया और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने शुरू कर दिए। इस तरह उसने लाखों रुपए वसूले।

लड़की ने कई थानों में दर्ज कराए झूठे रेप के मामले
बता दें कि इस शातिर लड़की खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में एक नहीं कई मामले दर्ज हैं। आरोपी युवती साल भर में 7 युवकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क, न्यू कालोनी, थाना शहर, थाना सदर, सेक्टर 10, सिविल लाइन्स, डीएलएफ फेज- 1 और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म के मामले दर्ज करवा चुकी है। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो कई केस तो फर्जी निकले। फिलहाल लड़की से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही उसे कोर्ट में पेस किया जाएगा।