हरियाणा सरकार सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2022- 2023 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री और बतौर वित्त मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने बजट भाषण शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा-मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार का आज इंटरनेशनल वूमेंस डे (International Women's Day) पर आगामी वित्तीय वर्ष 2022- 2023 का बजट पेश हुआ। जिसे राज्य के मुख्यमंत्री और बतौर वित्त मंत्री मनोहर लाल खट्टर (manohar lal khattar )ने सुबह 10 बजे पेश किया। अपने बजट भाषण शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा-मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहा हूं। महिला दिवस के मौके पर सीएम ने देशी नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कई सौगात दी हैं। 

1 लाख 77 हजार करोड़ का लेखा-जोखा पेश किया
दरअसल, खट्टर सरकार ने इस साल 1 लाख 77 हजार 255.99 करोड़ का बजट पेश किया, जो 2021-21 के 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ से 15.6 प्रतिशत अधिक है। सीएम ने सबसे पहले बोलते हुए कहा- कोविड महामारी में सरकार और नागरिक एक दूसरे के संबंध बने। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलता पूर्वक चलाने के लिए डाक्टरों और वैज्ञानिकों का स्वागत करता हूं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिखर तक पहुंचने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार
मुख्यमंत्री खट्टर ने महिलाओं के वुमेंस डे पर शुभकामानएं देते हुए उनके लिए कई बड़े ऐलान भी किए हैं। सीएम ने कहा-हरियाणा की महिलाओं ने अपनी कामायाबी का परचम पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया में फहराया है। इसलिए मैं आज उनको सम्मान देके लिए सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा करता हूं। राज्य की महिलाओं ने खेल और राजनीति क्षेत्र में खूब नाम कमाया है। इसलिए इन महिलाओं यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। चयनित महिलाओं को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशंसित पत्र दिया जाएगा।

महिलाओं के बिजनेसवुमन बनाने के लिए सरकार देगी लोन
मुख्यमंत्री ने अपने बजट के दौरान महिलाओं को एक सौगात देते हुए ऐलान किया कि हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिन महिलाओं की आय पांच लाख से कम है, किसी भी व्यापर में उद्यमी बनना चाहती है, तो उनको सरकार की तरफ से तीन लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। 

मकाजी महिलाओं को बड़े शहरों में बनेंगे वूमेंस हॉस्टल
मु्ख्यमंत्री ने महिला दिवस पर अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि हरियाणा की महिलाओं को सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत अब राज्य के बड़े शहरों में कामकाजी महिलाओं को फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में हॉस्टल बनाए जाएंगे। भिवानी और सोनीपत में लड़कियों के लिए स्पेशल तीन नए कॉलेज खोले जाएंगे।