अभी तक आपने किसी मुख्यमंत्री को भारी भरकम काफिले के साथ आते-जाते देखा होगा। जहां सीएम लग्जरी कारों में बैठ निकलते हैं और आसपास पुलिसकर्मी होते हैं। लेकिन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जहां वह खुद सड़कों पर बाइक दौड़ाते दिखे।

पानीपत (हरियाणा). अभी तक आपने किसी मुख्यमंत्री को भारी भरकम काफिले के साथ आते-जाते देखा होगा। जहां सीएम लग्जरी कारों में बैठ निकलते हैं और आसपास पुलिसकर्मी होते हैं। लेकिन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जहां वह खुद सड़कों पर बाइक दौड़ाते दिखे। उनके पीछे करनाल से बीजेपी सांसद संजय भाटिया बैठे हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब ओबरब्रिज पर बाइक दौड़ाने लगे मुख्यमंत्री...
दरअसल, यह नजारा करनाल शहर में देखने को मिला, जहां सीएम खट्टर शनिवार को करीब 14 करोड़ की सौगातें देने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान सीएम ने रेलवे स्टेशन पर के पास बने एक ओबरब्रिज को जनता को समर्पित किया। फिर उसी पुल पर खट्टर ने बाइक चलाकर भ्रमण भी किया। साथ में पीछे सांसद को भी बैठाया हुआ था।

सीएम की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
सोशल मीडिया पर सीएम खट्टर के इस अंदाज की तस्वीरे वायरल हो रही हैं। एक तरफ जहां उनके चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने चुटकी लेते हुए तंज कसे। 

यह भी पढ़ें-MP के गृहमंत्री का अनोखा अंदाज: जब तेज रफ्तार में दौड़ाने लगे बुलेट, पीछे दौड़ता रहा पुलिस का काफिला

यह भी पढ़ें-UP से आई शर्मनाक तस्वीर: कांग्रेस नेताओं ने BJP सांसद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ी तोड़ी-कपड़े फाड़े