बताते चले कि सरकार किसानों के आंदोलन को देखते हुए सख्ती कर रही है। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। साथ ही अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया।

हरियाणा। किसान आंदोलन को देखते हुई सरकार सख्त कदम उठा रही है। आज हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कल शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 में से 17 जिलों में लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन जिलों में लागू होगी व्यवस्था
राज्‍य में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं को 30 जनवरी शाम 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

इन जिलों में चलेगी इंटरनेट सेवा
हरियाणा सरकार ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। खबर है कि पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और महेंद्रगढ़ में इंटरनेट सेवाएं चलती रहेंगी। 

अधिकारियों को दिए गए निर्देश
बताते चले कि सरकार किसानों के आंदोलन को देखते हुए सख्ती कर रही है। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। साथ ही अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया।

टिकरी बार्डर पर टकराव की स्थिति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज हरियाणा में कई जगहों पर किसानों के प्रदर्शन व विरोध शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही सोनीपत के पास सिंघु बार्डर पर स्‍थानीय लोगों ने धरना दे रहे किसानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे वहां टकराव के हालात पैदा हो गए। इसके साथ ही बहादुरगढ़ में टिकरी बार्डर पर भी स्‍थानीय लोगों और आंदोलनकारी किसानों के बीच टकराव की हालत पैदा हो गई।