पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा जीतने का मिशन शुरू कर दिया है। जिसके तहत आज सोमवार को हरियाणा के 15 पूर्व विधायक, कभी सरकार में मंत्री रहे नेताओं के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता ने आप पार्टी का दामन थाम लिया है।

पानीपत (हरियाणा). पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा जीतने का मिशन शुरू कर दिया है। जिसके तहत आज सोमवार को हरियाणा के 15 पूर्व विधायक, कभी सरकार में मंत्री रहे नेताओं के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता ने आप पार्टी का दामन थाम लिया है। यह नेता दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा-हम हरियाणा में बनाएंगे सरकार
हरियाणा के 15 पूर्व विधायक और मंत्रियों को आप में शामिल कराने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendar Jain) ने कहा कि हम इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और हम हरियाणा में सरकार बनाएंगे।

केजरीवाल का अब फोकस गुजरात और हिमाचल पर
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है, उसकी देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी होने लगी है। अब आप का फोकस इस साल नवंबर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव पर है। खासकर दिल्ली सीएम और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इन पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। बताया जाता है कि उन्होंने इसकी प्लानिंग भी शुरू कर दी है। चर्चा है कि जल्द ही केजरीवाल पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम भगवंत मान (bhagwant mann) के साथ मिलकर इस पर बात भी करने वाले हैं। वहीं कहा जा रहा है कि केजरीवाल और भगवंत मान मिलकर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रचार का मोर्चा संभालेंगे।

Scroll to load tweet…