बबीता फौगाट रविवार को सरकार के 7 साल पूरे होने के मौक पर गांव में मास्क और सैनिटाइजर बांटने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान किसान उनकी गाड़ी के सामने काले झंडे लेकर पहुंच गए। कई किसान तो उनके सामने चल रही पुलिस की पीसीआर के सामने बीच सड़क पर लेट गए। किसी भी तरह उनकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दिया।

चरखी दाददी (हरियाणा). महिला बाल विकास निगम की चेयरमैन बबीता फौगाट को रविवार के दिन किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने दंगल गर्ल की गाड़ी को घेरकर उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस विरोध में कई महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत करा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसानों ने दंगल को नहीं बढ़ने दिया आगे
दरअसल, बबीता फौगाट रविवार को गांव बिरही कलां में मास्क व सैनटाईजर बांटने पहुंची थीं। इसी दौरान किसान उनकी गाड़ी के सामने काले झंडे लेकर पहुंच गए। कई किसान तो उनके सामने चल रही पुलिस की पीसीआर वैन के सामने बीच सड़क पर लेट गए। जिसके चलते उनकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी और उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द कर वापस लौटना पड़ा।

इस वजह से किसानों ने जताया विरोध
बता दें कि खाप पंचायतों ने फैसला किया था कि वह कृषि कानूनों के चलते वह भाजपा-जजपा नेताओं के खिलाफ विरोध करेंगे। साथ ही इन पार्टियों के नेताओं को अपने गांव में दाखिल नहीं होने देंगे। जिसके चलते किसानों ने इससे पहले भी कई बार सरकार के कई नेताओं का विरोध किया है। बबीता फौगाट का सरकार के 7 साल पूरे होने पर इस गांव में पहुंचा मास्क व सैनटाईजर बांटने जा रही थीं। लेकिन किसानों ने उनके काफिले को देखते ही रोक लिया।