बच्ची की मां रेनू ने बताया कि जब वह अपनी बेटी राधिका के लिए किचन में दूध गर्म कर रही थी। इस दौरान आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर एक कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली।

हिसार (हरियाणा). अक्सर सुना है कि इंसान अपने से ज्यादा अपने भाइयों के बच्चों से प्यार करता है। लेकिन हरियाणा में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां एक डेढ़ साल की बच्ची की उसके ताऊ ने गला दबाकर हत्या कर दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से मासूम उतारा मौत के घाट
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात हिसार जिले में हुई है, जहां आरोपी ताऊ सुधीर ने अपने भाई रणधीर की बच्ची का गला घोट दिया। वजह यह थी कि आरोपी का भाई से अपने इलाज के लिए रुपए मांगता था। जब उसने देने से मना कर दिया उसने इसी रंजिश के चलते बदला लेने के लिए मासूम को मार डाला।

आरोपी गिरफ्तार, कबूला गुनाह...
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। एएसपी उपासना सिंह भी पहुंचीं और मासूम के पिता रणधीर से मामले के बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

मासूम चीखती रही और वो गला दबाता रहा
पुलिस को बच्ची की मां रेनू ने बताया कि जब वह अपनी बेटी राधिका के लिए किचन में दूध गर्म कर रही थी। इस दौरान आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर एक कमरे में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली। मासूम की चीख सुनकर रेनू दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। मासूम को मौत के घाट उतारने के बाद ही गेट खोला।

बच्ची के जन्म से नहीं थे कान
बता दें कि बच्ची के जन्म से ही कान नहीं थे, पिता रणधीर ने अपनी बेटी की इस परेशानी के लिए कई डॉक्टरों को दिखाया था, लेकिन उसका कोई इलाज नहीं मिला। जब दरवाजा खुला तो मासूम बेसुध पड़ी थी। महिला ने बताया कि उनको यकीन नहीं था कि ताऊ ऐसा कर जाएगा। कल तक वह उसको गोद में प्यार से खिलाते थे और एक दिन बाद ही उसको मार डाला।