दिल को झकझोर देने वाली यह घटना गुरुग्राम की है, जहां फरीदाबाद की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर किया था। जिसे वह सहन नहीं कर पाई और यह खौफनाक कदम उठा लिया।


फरीदाबाद. हरियाणा से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने पुलिस की खाकी वर्दी से इस तरह डर गई कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करते हुए सुसाइड कर लिया। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बेटी का शव लेने से इंकार कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से दुनिया को कह गई अलविदा
दरअसल, दिल को झकझोर देने वाली यह घटना गुरुग्राम की है, जहां फरीदाबाद की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर किया था। जिसे वह सहन नहीं कर पाई और यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पत्रकार ने देखा तो उसे भी दी थर्ड डिग्री 
बता दें कि मृतका बेटी का परिवार किसी मुकदमें आरोपी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता के जीजा को नंगा करके बेरहमी से पीटा। जब यह जानकारी किसी पत्रकार को लगी तो उसे भी हिरासत में लेकर 12 घंटे थर्ड डिग्री दिया।

परिवार पर हुए अत्याचार से दुखी थी बेटी
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने परिवार पर जानवरों सा रवैया अपनाया। जिसे देखकर हमारी बेटी बहुत दुखी थी। इतना ही नहीं परजिन को भी उसके सामने पीटा। वह यह देख नहीं पाई और जिंदगी छोड़ गई। उनका कहना है कि पुलिस के डर के चलते बेटी मर गई। वह जब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे तब तक आरोपियों को इंसाफ नहीं मिल जाता।