हरियाणा में दिल दहला देने वाला और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक जवान बेटे ने अपनी मां की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। इसके बाद शव को कूड़े के ढेर में दबाकर गोबर दवा दिया।

झज्जर. हरियाणा में दिल दहला देने वाला और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक जवान बेटे ने अपनी मां की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। इसके बाद शव को कूड़े के ढेर में दबाकर उसके ऊपर गोबर डालता रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां की हत्या के बाद नाटक करता रहा बेटा
दरअसल, यह खौफनाक वारदात झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में हुई। जहां प्रवीण नाम के बेटे ने अपनी मां गीता की हत्या कर दी। घटना के बाद महिला के परिजन उनके लापता होने का नाटक करते रहे। इतना ही नहीं 29 जून को महिला की गायब होने की पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने कड़ी पूछताछ तो उगल दिया सारा राज
एफआईआर दर्ज होने के बाद जब पुलिस की शक महिला के परिजनों पर हुई तो वह गोलमोल जबाव देने लगे। इसके बाद थाना प्रभारी राजेश कुमार ने परिजनों को रडार पर लिया तो उन्होंने सारा राज उगल दिया।

इस हाल में गड्डे निकली लाश
पुलिस जब मृतका के परिजनों को लेकर हत्या वाले स्थल पर पहुंची और शव को दूध की डेयरी के पास से दबे के गड्डे से निकलवाया गया। हलांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।