ह घटना गुरुग्राम शहर के सेक्टर 67 की पॉश कॉलोनी वर्धमान मंत्रा सोसाइटी के फ्लैट नंबर नंबर 301 में घटी। जहां 46 वर्षीय वीना शेट्टी अपनी  24 वर्षीय बेटी याशिका के साथ रहती थीं। 6 जुलाई को खुदखुशी करने वाले परिवार के मुखिया हरि शेट्टी टैक्स कंसल्टेंट के तौर पर काम करते थे।

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मां-बेटी ने अपनी जिंदगी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। वहीं दो सप्ताह पहले महिला के पति ने एक होटल में जहर खाकर खुदखुशी की थी। पुलिस ने परिवार के तीनों सदस्य की मरने की वजह जानने में जुट गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी दोनों करते थे अच्छी-खासी जॉब..बेटी कर रही थी एमबीए 
दरअसल, यह घटना गुरुग्राम शहर के सेक्टर 67 की पॉश कॉलोनी वर्धमान मंत्रा सोसाइटी के फ्लैट नंबर नंबर 301 में घटी। जहां 46 वर्षीय वीना शेट्टी अपनी 24 वर्षीय बेटी याशिका के साथ रहती थीं। 6 जुलाई को खुदखुशी करने वाले परिवार के मुखिया हरि शेट्टी टैक्स कंसल्टेंट के तौर पर काम करते थे। वहीं उनकी पत्नी वीणा एक प्राइवेट कंपनी के सेल्स विभाग में जॉब करती थीं।

6 महीन पहले ही पॉश कॉलोनी में रहने आया था परिवार
पुलिस के मुताबिक, जानकारी में सामने आया है कि हरि शेट्टी अपने परिवार के साथ इसी साल जनवरी के माह में वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में किराए पर रहने के लिए आया था। मृतक के परिवार में दो बेटियां और पत्नी थीं। जिसमें से एक बेटी याशिका एमबीए कर रही थी, उसने मां के साथ सुसाइड कर लिया। वहीं दूसरी बेटी ला की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि याशिका का शव बेडरूम में जबकि उसकी मां का शव बाथरूम में पड़ा मिला है।