बारात भी आ चुकी थी, जयमाला से लेकर कई रस्में हो निभाई जा चुकी थीं। इतना ही नहीं आधे फेरे भी दूल्हा-दुल्हन ने ले लिए थे। इसी दौरान दूल्हा बीच मंडब से भाग गया। दुल्हन मिन्नतें करती रही, लेकिन वह नहीं आया।

पानीपत. आज के समय में शादी के समय अजीबो-गरीब घटनाएं देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला हरियाणा के पानीपत जिले से सामने आया है। जहां एक दुल्हन शादी के बीच में आधे फेरे में लेकर थाने जा पहुंची। क्योंकि दूल्हा मंडप से उठकर भाग जो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीच फेरों में दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा
दरअसल, यह अनोखा मामला पानीपत जिले का है। जहां देशराज कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार अपनी 17 साल की बेटी की शादी करने जा रहा था। दुल्हन का पिता अपनी नाबालिग बेटी की शादी 25 वर्षीय अकाउंटेंट से कर रहा था। बारात भी आ चुकी थी, जयमाला से लेकर कई रस्में हो निभाई जा चुकी थीं। इतना ही नहीं आधे फेरे भी दूल्हा-दुल्हन ने ले लिए थे। इसी दौरान किसी ने नाबालिग बच्ची की शादी की शिकायत पुलिस में दे दी। खबर मिलते ही पुलिस और महिला संरक्षण एवं बाल विकास के अफसर मौके पर पहुंचे और लड़की की उम्र के कागज मांगे, लेकिन जब लड़की के घरवाले कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके तो शादी को बीच में ही रुकवा दी।

दुल्हन-दुल्हन को समझाकर छोड़ दिया गया
हैरानी की बात यह कि जब दूल्हे के पक्ष के लोगों को पुलिस के आने की खबर लगी तो वह पहले ही बीच शादी से भाग गया। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की,लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जब दुल्हन के पक्ष के लोगों ने मिन्नतें की तो दूल्हा थाने पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। दोनों पक्षों को महिला संरक्षण अफसर रजनी गुप्ता को काफी समझाया। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।