सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद युविका चौधरी पुलिस जांच में शामिल होने के लिए हांसी पहुंची थीं। युविका के साथ इस दौरान उनके पति प्रिंस नरूला, वकील के अलावा उनके कुछ दोस्त मौजूद थे।

हिसार (हरियाणा). क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद अब अपमानजनक टिप्पणी मामले में हिसार जिले की पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी को गिरफ्तार किया। एक्ट्रेस से करीब 3 घंटे पूछताछ की, इसके बाद उन्हें औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मामले में गिरफ्तार हुईं युविका चौधरी
दरअसल, युविका चौधरी ने इसी साल मई के महीन में अनुसूचित जाति के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। अनुसूचित जाति के लोगों ने हांसी थाने में जाकर एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस विवादित बयान का वीडियो भी वायरल हुआ था। शिकायतकर्ता ने यह वीडियो भी पुलिस को सौंपी थी। जिसके बाद साइबर सेल सीडी की जांच के बादयुविका चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 

इसे भी पढ़ें-दुल्हन ने 7 फेरे के बाद पति से कहा-'नशे में की शादी..मैं किसी और से प्यार करती हूं, फिर जो हुआ वो गजब था

पति और वकील के साथ थाने पहुंची एक्ट्रेस
बता दें सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद युविका चौधरी पुलिस जांच में शामिल होने के लिए हांसी पहुंची थीं। युविका के साथ इस दौरान उनके पति प्रिंस नरूला, वकील के अलावा उनके कुछ दोस्त मौजूद थे। बता दें कि एक्ट्रेस के खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन की थी। रजत वही हैं जिन्होंने युवराज सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें-गजब! जब CM शिवराज के सामने मंत्रीजी महिला प्रत्याशी के बालों में ढूंढने लगे चश्मा, कांग्रेस बोली-शर्म करो