यह खौफनाक वारदात झज्जर जिले के डीघल गांव में शनिवार को सामने आई है। जहां आनंद नाम के आरोपी ने अपनी बेटी दीपिका को मौत के घाट उतार दिया। बेटी की हत्या की फिर वह बेटे पर कुल्हाड़ी से वार करने लगा तो पत्नी की नींद खुल गई। किसी तरह से उसने बेटे को बचाया। लेकिन बेटी मर गई।

झज्जर (हरियाणा). कहते हैं कि बाप अपने बेटे से ज्यादा बेटी को प्यार करता है। जिसकी खुशी के लिए वह अपनी जान तक देने के लिए तैयार रहता है। लेकिन हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक राक्षस बाप का क्रूर चेहरा दिखने को मिला है। उसने अपनी 11 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है, मामले की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई, हर कोई जिसको जान हैरान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिस्तर पर पड़ी थी बेटी की कटी गर्दन
दरअसल, यह खौफनाक वारदात झज्जर जिले के डीघल गांव में शनिवार को सामने आई है। जहां आनंद नाम के आरोपी ने अपनी बेटी दीपिका को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ललिता ने पुलिस को पूरी काहनी बताई। उसने बताया कि पति ने पहले बेटी की हत्या की फिर वह बेटे रौनक (9) पर कुल्हाड़ी से वार करने लगा तो उसकी नींद खुल गई। किसी तरह से बेटा तो बच गया, लेकिन बेटी मर गई।

बेटी की मौत, लेकिन बेटी को ऐसे मां ने बचाया
महिला ने बताया कि शनिवा रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर कमरे में सो गए थे। अचानक चीख-पुकार से मेरी नींद खुली तो मैंने देखा कि पति के हाथ में कुल्हाड़ी थी और बेटी की गर्दन कटी हुई थी। पूरा बिस्तर खून से लथपथ था, वह वह बेटे रौनक (9) पर कुल्हाड़ी से वार करने लगा तो उसने उसे धक्का दे दिया। जिसके चलते उसकी जान बच गई।

वारदात के पीछे की वजह नहीं आई सामने
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस डीघल चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि आरोपी ने किस वजह से अपनी की हत्या की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदि है, शराब पीने के बाद वह अक्सर बच्चों की पिटाई करता था