मॉर्निंग वॉक पर निकले दो दोस्तों को तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बता दें कि गुरुवार को मॉडल टाउन के रोबिन नागपाल की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जबकि उसका दोस्त अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में अरविंद से दुश्मनी रखने वाले पड़ोसी का नाम सामने आया है।

करनाल, हरियाणा. गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मॉडल टाउन निवासी रोबिन नागपाल के मामले में नया मोड़ आया है। रोबिन अपने दोस्त अरविंद के साथ वॉक पर गया था। इसी दौरान उनके पड़ोसी ने तेज रफ्तार कार से दोनों को टक्कर मार दी थी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले इसे हिट एंड रन का केस माना जा रहा था, लेकिन अब यह हत्या का निकला। रोबिन के पिता ने जब मामले को उठाया, तो सामने आया कि आरोपी और अरविंद के बीच दुश्मनी थी। वो अरविंद को मारना चाहता था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी घटना के बाद से गायब...
रोबिन के पिता सतीश नागपाल ने बताया कि आरोपी उन्हीं के मोहल्ले में रहता है। घटना के बाद स उसके घर में ताला लटका हुआ है। बताते हैं कि आरोपी और अरविंद पहले पार्टनरशिप में काम करते थे। लेकिन पैसों को लेकर उनमें रंजिश हो गई। दोनों की लड़ाई में रोबिन ने बेवजह अपनी जान गंवा दी। करनाल सेक्टर-13 पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज से गाड़ी की पहचान हो गई। रोबिन के पिता ने बताया कि 23 सितंबर को वो 23 साल का होने वाला था। उसका परिवार जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। सबसे बड़ी बात आरोपी के बच्चों को मृतक की बहन ने ट्यूशन भी पढ़ाया है।