एक दिल दहला देने वाली एक्सीडेंट खबर हरियाणा में सामने आई है। जहां एक पति-पत्नी की मौक के पर मौत हो गई। जबकि उनकी एक बेटी और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोहतक (हरियाणा). सड़क हादसों में आए दिन लोगों की जान जा रहीं हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली एक्सीडेंट खबर हरियाणा में सामने आई है। जहां एक पति-पत्नी की मौक के पर मौत हो गई। जबकि उनकी एक बेटी और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंदिर पूजा करने गया था परिवार
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा रोहतक के बेरी रोड पर सुबह 11 बजे मंगलवार के दिन हुआ। जहां परिवार झज्जर में किसी मंदिर में पूजा करके कार से वापस लौट रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले उनकी कार को टक्कर एक पार्सल से भरे कैंटर से हो गई। जिसमें दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया। पुलिस ने मृतको की पहचान जसवंत उनकी पत्नी निर्मला और घायल बेटी अंजू के रूप में की। वहीं कार को गोविंद नाम का चालक चला रहा था।

पति-पत्नी को मौत देकर भाग निकला
हादसे होने के तुरंत बाद टैंकर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की नजर जैसी ही हादसे वाली कार पर पड़ी तो वह दौड़कर वहां आए और पुलिस को मामले की सूचना देकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।