एक बहन अपने भाई का रक्षाबंधन पर घर आने का इंतजार कर रही थी कि अचानक 6 दिन पहले भाई की मौत की खबर मिली तो बहन बेहोश हो गई।

हरियाणा. रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। ऐसे में सभी बहनों को अपने भाई का बसब्री इंतजार रहता है। ऐसे ही हरियाणा की भी एक बहन अपने भाई का रक्षाबंधन पर घर आने का इंतजार कर रही थी कि अचानक 6 दिन पहले भाई की मौत की खबर मिली तो बहन बेहोश हो गई। दरअसल, हरियाणा के झज्जर का रहने वाला कृष्ण उर्फ मोनू भारतीय सेना में था। कृष्ण की मेरठ कैंट में तैनात थे। खबरों के मुताबिक, कृष्ण की मौत साथी जवान की कारबाइन से गोली चलने के कारण हुई है। हालांकि, इसकी पुष्ठी नहीं हो पाई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ही कुछ स्थिति साफ हो पाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 साल से सेना में था जवान

कृष्ण के परिजनों से पता चला कि उनके पिता ओमप्रकाश भी सेना में थे, जिनकी एक सड़क हादसे में पहले ही मौत हो चुकी थी। घर में मां, पत्नी, दो बेटे, एक भाई और एक बहन हैं। कृष्ण भी करीब 10 साल से भारतीय सेना में कार्यरत थे। जवान की मौत की खबर मिलते ही घर और गांव में मातम-सा छा गया।

परिवार हुआ कैंट रवाना

बताया जा रहा है कि जवान की मौत खबर सुनते ही परिवार वाले मेरठ कैंट के लिए रवाना हो गए हैं।