भारत जोड़ो यात्रा रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंच गई है। सोमवार के दिन यह यात्रा महिलाओं के लिए  समर्पित होगी। क्योंकि आज सिर्फ महिलाएं ही राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाएंगी। खुद कांग्रेस के सांसद जोथिमनी ने  ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 

कुरुक्षेत्र (हरियाणा). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा पहुंच चुकी है। सोमवार यानि 9 जनवरी को राहुल गांधी के साथ महिलाएं कदमताल मिलाएंगी। कुल मिलाकर आज का दिन भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित होगी। इसकी जानकारी कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए तो आज भारत जोड़ो यात्रा में महिलाएं चलेंगी। यह सबसे रोमांचक दिनों में से एक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोमवार को शिव स्तुति से हुई यात्रा का शंखनाद
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंची। कुरुक्षेत्र में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां पहुंचने के बाद यात्रा करीब तीन बजे शुरू हुई, इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव झिरबड़ी से यात्रा शुरू की गई। 500 मीटर चलते ही जंगम जोगियों ने शिव स्तुति की गई। सोमवार के दिन यह यात्रा अंबाला से अपना शंखनाद करने जा रही है।

Scroll to load tweet…

माथे पर चंदन का लेप, तिलक लगाए नजर आए राहुल
राहुल गांधी जब हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने ब्रह्म सरोवर जाकर विधि-विधान से पूजन किया और आरती भी की। पूजन के दौरान राहुल गांधी माथे पर चंदन का लेप, तिलक लगाए नजर आए। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। वहीं ब्रह्म सरोवर पर पूजन और आरती करते राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

Scroll to load tweet…

30 जनवरी को श्रीनगर में होगा यात्रा का समापन

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा भारत के कई राज्यों से गुजर चुकी है। जहां यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से निकल चुकी है। इसी महीने यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होगा। इस दौरान राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ यात्र को संपन्न करेंगे।