हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।  जहां एक प्रेमी जोड़े ने मरने के लिए पहले होटल में एक कमरा बुक किया। फिर दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया।

रेवाड़ी. हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़ा जिंदगीभर साथ नहीं रह पाया तो उसने एक साथ मरने की ठान ली और मरने के लिए एक होटल तक बुक कर दिया। इसके बाद दोनों मौत को गले लगा लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक शादीशुदा, जबकि लड़की अविवाहिता 
दरअसल, यह खौफनाक घटना रेवाड़ी की एक होटल में हुई है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरने वालों में कुलदीप शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। वहीं लड़की अविवाहिता है। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

मरने से पहले घरवालों को किया फोन
जानकारी के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वह जिंदगीभर साथ रहना चाहते थे, इसी के चलते वह 3 महीने से पहले भी दोनों घर से बिना बताए लापता हो गए थे। जहां दोनों ने मंगलवार दोपहर रेवाड़ी का एक होटल में कमरा बुक किया था। जहरीला पदार्थ खाकर दोनों ने अपने-अपने घरवालों को फोन किया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।