प्रेमिका की शिकायत पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोलकाता पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ ले जा रही थी। लेकिन दिल्ली से महेंद्र पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

फतेहाबाद. प्रेमिका के साथ चीटिंग करने के बाद एक प्रेमी पुलिस को भी चकमा देकर नौ दो ग्यारह हो गया। आरोपी फतेहाबाद का रहने वाला है। उसने पश्चिम बंगाल की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। उसने प्रेमिका के निजी फोटोज वायरल कर दिए थे।
पुलिस के अनुसार, प्रेमिका की शिकायत पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोलकाता पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ ले जा रही थी। लेकिन दिल्ली से महेंद्र पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। अब पुलिस उसे फिर से ढूंढने में लग गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred