साथ में काम करने वाली महिला को देखकर एक युवक के अंदर शैतान जाग उठा। पूरी प्लानिंग के तहत उसने पहले महिला के कुछ फोटो खींचे और फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति के जरिये पुलिस से कराई, तो युवक सनक उठा। उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं रात को महिला के घर पर पत्थर भी फेंके।

पानीपत, हरियाणा. छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की शिकायत के बाद एक युवक इतना सनका कि उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं, वो रात को महिला के घर जा पहुंचा और ईंट-पत्थर बरसाए। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला अनाज मंडी में काम करती है। वहीं, आरोपी भी काम करता है। आरोपी ने महिला के कुछ फोटो खींचे और फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति के जरिये पुलिस से कराई, तो युवक सनक उठा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पीड़िता का आरोप है कि 23 अगस्त की शाम वो घर के पास रेहड़ी पर सब्जी लेने जा रही थी, तभी आरोपी पीछे से आया और चाकू से हमला कर दिया। महिला को 40 टांके आए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला ने बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। यह बात उसने अपने पति को बताई। पति ने कुटानी रोड निवासी आरोपी गुड्डू उर्फ संदीप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि आरोपी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।