पूरे देश में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। रोज इससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक एक्सीडेंट में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

पानीपत. पूरे देश में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। रोज इससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक एक्सीडेंट में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक झटके में पति-पत्नी और देवर की मौत
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा, भिवानी जिले के सिंघानी गांव में रविवार को हुआ। जहां युवक अपनी पत्नी और भाई के साथ एक ही बाइक से दूसरे गांव जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौके पर मौत हो गई। वह चीखते-चिल्ताते रहे, लेकिन, मदद करने वाला मौके पर कोई नहीं था। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शादी के 6 महीने बाद ही दुनिया छोड़ गए पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक, मृतक बिजेंद्र की शादी 6 महीने पहले नवंबर में सुमित्रा नाम की लड़की के साथ हुई थी। दोनों ने कुछ ही वक्त एक-दूसरे के साथ बिताया था कि विधाता ने उनको ही छीन लिया। वह अपनी जिंदगी के सपने देख ही रहे थे कि इससे पहले उनकी सांसे टूट गईं। दंपति के साथ-साथ मृतक का भाई नरेश भी हादसे का शिकार हो गया।