हरियाणा के यमुनानगर में हुई शॉकिंग लूट। कार में बैठकर पहुंचे थे 5 लुटेरे। CCTV फुटेज में भागते दिखे लुटेरे। 

यमुनानगर, हरियाणा. यहां 80 लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुटेरों के डर से पीड़ित छत से कूद गया। इससे उसकी टांग टूट गई। उसे अंदेशा था कि लुटेरे उसे गोली मार सकते हैं। घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे में लुटेरे भागते दिखाई दिए। वे कार में बैठकर जाते दिखे। पुलिस ने दावा किया है कि लुटेरे जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा घटनाक्रम..
मॉडल टाउन में संजय कुमार किराये से रहते हैं। उन्हें दिल्ली की किसी फैक्ट्री के मालिक को 80 लाख रुपए पहुंचाने थे। संजय अपने घर पर आराम कर रहा था, तभी पांच लुटेरे उनके घर में आ धमके। उन्होंने गन पॉइंट पर संजय से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इससे पहले संजय ने लुटेरों ने झूमाझटकी की। यह देखकर लुटेरों ने उन्हें डराया। संजय को लगा कि लुटेरे कहीं उनको गोली न मार दें, इसलिए उन्होंने छत से छलांग लगा दी। इस हादसे में उनकी टांग टूट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। इसमें लुटेरे एक कार में बैठकर जाते दिखे। घायल को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों ने रेकी की होगी। इसमें कोई करीबी शामिल हो सकता है।