हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लॉक डाउन के बावजूद स्कूटी से घूमते मिलीं दो लड़कियों न पुलिस के रोके जाने पर गदर मचा दी। पहले पुलिस ने समझाया। जब वे नहीं मानीं, तो कार्रवाई करके उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

हाथ लगाया, तो समझ लेना..
पुलिस ने बताया कि लड़कियों को रोककर घर से बाहर निकलने की वजह पूछी गई, तो वे भड़क उठीं। हालांकि पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर हाथ लगाया, तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी जब्त करके दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कृष्णगेट चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों पर नियमानुसार आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

