यह शर्मनाक मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। यहां एक महिला ने अपने नंदोई के खिलाफ कई बार रेप करने का इल्जाम लगाया है। पीड़िता ने अपनी सास और पति के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है।

यमुनानगर, हरियाणा. यह शर्मनाक मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। यहां एक महिला ने अपने नंदोई के खिलाफ कई बार रेप करने का इल्जाम लगाया है। पीड़िता ने अपनी सास और पति के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। 20 साल की इस नवविवाहिता का आरोप है कि उसकी ननद मां नहीं बन पा रही थी। इसके लिए नंदोई ने उसके साथ कई बार रेप किया। वे उससे अपने लिए बच्चा चाहते थे। इस मामले में पुलिस ने महिला की ननद, सास, पति और नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन उसकी ननद और पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नंदोई वहां आया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलने लगा। पुलिस तक मामला पहुंचते ही सभी आरोपी भाग निकले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाभी से अपने लिए बच्चा चाहती थी ननद...
महिला ने बताया कि वो अपने पति, सास और छोटी ननद के साथ रहती है। उसकी एक बड़ी ननद भी है, जो कांसापुर थाना क्षेत्र में रहती है। कुछ दिन पहले उसके पति, सास और ननद ने कहा कि बड़ी ननद की शादी को काफी समय हो गया है। उनके कोई बच्चा नहीं है। इसलिए वो अपने नंदोई के साथ संबंध बना ले। इससे जो बच्चा पैदा होगा, वो ननद को सौंप देंगे। इसके एवज में नंदोई उसे एक घर खरीदकर देगा। पीड़िता ने बताया कि उसने इसके लिए साफ मना कर दिया।


सबने मिलकर नंदोई को कमरे में भेजा
पीड़िता ने बताया कि 6 फरवरी को उसका बड़ा नंदोई घर आया हुआ था। सबने साजिश करके उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नंदोई कमरे में घुस गया और उसके साथ रेप किया। सबने उसे धमकी दी थी कि अगर मुंह खोला, तो वे उसे मार डालेंगे। इसके बाद नंदोई ने कई बार उसके साथ रेप किया। आखिरकार उसने परेशान होकर अपने मायके में यह बात बताई। इसके बाद थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। शहर यमुनानगर थाने की हेड कांस्टेबल शिमला ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। हालांकि उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।