हरियाणा के अंबाला से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक नई नवेली दुल्हन 31 दिसंबर की रात यानि न्यू ईयर नाइट में घर से भाग गई। हैरानी की बात यह है कि उसकी महज 15 दिन पहले ही शादी हुई है।

अंबाला (हरियाणा). 31 दिसंबर की रात पूरी दुनिया ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने न्यू ईयर के वेलकम के लिए पूरी रात पार्टी की। लेकिन हरियाणा के अंबाला से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक नई नवेली दुल्हन चौंकाने वाला कांड कर गई। वह मौका मिलते ही भाग गई और अपने साथ लाखों के गहने और कैश ले गई। हैरानी की बात यह है कि उसकी महज 15 दिन पहले ही शादी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के बाद पहली बार अपने मायके आई थी
दरअसल, यह शॉकिंग मामला 31 दिसंबर की देर रात का बताया जा रहा है। जहां दीना की मंडी अंबाला कैंट की रहने वाली एक महिला भाग गई। वह फेरा डालने के लिए शादी के बाद पहली बार अपने मायके आई थी। रात को उसने पति से नई साल की बधाई देते हुए बात की थी। लेकिन थोड़ी देर बाद वो भाग गई। सुबह नव विवाहिता के पिता ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पति के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का प्लान भी बनाया...लेकिन कर गई कांड
1 जनवरी को उसका पति महिला को लेने के लिए आया था। लेकिन ससुराल जाने से ठीक एक दिन पहले रात को फरार हो गई। पति ने बताया कि जब रात को बात हुई थी तो उसने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का प्लान भी बनाया था। लेकिन उसके मन में यह सब चल रहा था, हम समझ ही नहीं पाए। लेकिन अब इस घटना के बाद ससुराल से लेकर मयाके तक में हड़कंप मचा हुआ है। 

पिता ने बताई बेटी की शर्मनाक कहानी
बता दें कि महिला को पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 14 दिसंबर 2022 को नई बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी सचिन के साथ शादी हुई थी। 22 दिसंबर को शादी के बाद उसकी बेटी अपने ससुराल से फेरा डालने अंबाला अपने मायके आई थी। हम सभी लोग 31 दिसंबर की रात कोनया साल सेलिब्रेशन करने के लिए बाहर गए थे। उससे कहा तो उसने तबीयत का बहाना बना दिया। सुबह रविवार को जब तलाशा तो वह अपने कमरे में नहीं थी। सभी जगह उसे खोजा गया, फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।