मौलाना साद के हरियाणा में छुपे होने की खबर है। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। मौलाना पर बगैर इजाजत निजामुद्दीन में दो दिनों के लिए धार्मिक आयोजन किया था। 

गुरुग्राम. मौलाना साद के हरियाणा में छुपे होने की खबर है। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। मौलाना ने बगैर इजाजत निजामुद्दीन में दो दिनों के लिए धार्मिक आयोजन किया था। इसमें देश-विदेश से 4000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इनमें से 2000 जमाती मरकज और राजधानी की विभिन्न मस्जिदों में जाकर छुप गए थे। वहीं, बाकी लोग चोरी-छुपे देशभर में फैल गए थे। ऐसे कई वीडियो सामने आए थे, जिसमें इन्होंने स्वीकारा कि वे जानबूझकर संक्रमण फैलाना चाहते हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौलाना अंडरग्रांउड हो गया था। अब उसके हरियाणा में छुपे होने की सूचना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौलाना के छुपे होने की जगह ट्रेस..
बताते हैं कि हरियाणा सरकार ने मौलाना के छुपे होने की जगह ट्रेस कर ली है। माना जा रहा है कि वो नूंह इलाके में छुपा हो सकता है। उसे पकड़ने एक टीम गठित की गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इतना ही कहा कि साद को एक-दो दिन में पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अभी पुख्ता जानकारी नहीं है कि वो हरियाणा में है या कि उत्तर प्रदेश में। लेकिन वो लंबे समय तक भाग नहीं सकता।


साद की बेटी का निकाह टला...
इस बीच मौलाना साद की बेटी का 5 अप्रैल को होने वाला निकाह टाल दिया गया था। मौलाना साद की पत्नी यूपी के सहारनपुर की रहने वाली हैं। उनके एक बेटी और तीन बेटे हैं। हालांकि साद ने पुलिस को भेजे एक पत्र में लिखा था कि वो क्वारेंटाइन है। जल्द ही वो पुलिस के सारे सवालों के जवाब देगा।