सोनाली फोगाट की मौत से हर कोई दुखी है। लेकिन सबसे ज्यादा सदमा उनकी बेटी यशोधरा को लगा है, जिसने पांच दिन से रोटी का एक निवाला तक नहीं खाया। बस पानी पीकर जिंदा है...हर पल रोती रहती और कहती मुझे भी मां के साथ जाना है। 

हिसार (हरिायणा). बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत को लेकर रोज नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं उनकी बेटी यशोधरा को अपनी मां की अचानक हुई मौत से गहरा सदमा लगा है। निधन को पांच दिन हो गए हैं लेकिन बेटी अभी भी इस दुख से बाहर नहीं निकल पाई है। इतना ही नहीं उसने अभी तक अन्न का दाना नहीं खाया है। वो सिर्फ पानी पी जी रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम हाउस में सिर्फ एक-दो निवाला ही खाया
दरअसल, एक दिन पहले शनिवार को उसे किसी तरह समझा-बुझाकर सीएम हाउस में रोटी खिलाई, लेकिन एक-दो निवाला ही खाकर थाली हटा दी और फूट-फूटकर रोने लगी। इतना भी उसने तब खाया था कि उसे कहा गया था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात होगी और वह मां के हत्यारों को सजा दिलाएंगे। बसी इसी आश्वासन पर वो मानी और एक-दो निवाला खाए। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में मुलाकात के दौरान सोनाली की बेटी और परजिनों को आश्वासन दिया कि हरियाणा का गृह विभाग, गोवा के CM को चिट्‌टी लिखेगा और परिवार की इच्छा के मुताबिक हत्याकांड की जांच CBI से करवाने की अनुरोध करेंगे। 

5 दिन से मां की याद में रोए जा रही है सोनाली की बेटी
वहीं यशोधरा के मौसा अमन पूनिया ने बताया कि सोनाली की मौत वाले दिन से ही बेटी सदमें है। वो हर समय गुमसुम सी रहती है, किसी से कोई बात नहीं करती। बस हर पल रोती रहती है। तब से ही उसने खाना- पीना भी छोड़ दिया है। वह मां के साथ जाने की जिद पर अड़ी रहती है। परिजन जब भी उसे कुछ खिलाने की कोशिश करते तो वह रोने लग जाती। सिर्फ प्यास बुझाने के लिए पानी पी रही है। उससे बाहर निकलने में अभी उसे कुछ वक्त लगेगा।

मां बेटी नहीं होकर दोनों दोस्त की तरह रहती थीं
बता दें कि सोनाली और उनकी बेटी यशोधरा के बीच खास बॉडिंग थी। वह मां-बेटी नहीं होकर एक-दूसरे की दोस्त सहेली की तरह रहती थीं। क्योंकि 2016 में जब पिता संजय फोगाट का निधन हुआ तब यशोधरा महज 9 साल की थी। सोनाली ने तभी से बेटी को पिता और मां बनकर संभाला था। सोनाली अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अक्सर दोनों के वीडियो-रील अपलोड करती रहती थीं। दुखद बात यह है कि अभी 15 साल की यशोधरा ने 8 अगस्त को जन्मदिन मनाया था। लेकिन उसे क्या पता था कि वह मां के साथ आखिरी बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है।

इसे भी पढ़ें- सोनाली फोगाट मर्डर केस: पुलिस को बॉथरूम में मिला बड़ा सबूत, अब तक 4 आरोपी अरेस्ट