आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये रविवार को यहां 22 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की।


चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये रविवार को यहां 22 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सूची जारी की, जिसमें तीन महिलाओं के नाम शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में आप ने इंडियन नेशनल लोकदल से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने के बाद दोनों पार्टियों ने राहें जुदा कर ली थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम आदमी पार्टी ने योगेश्वर शर्मा (पंचकूला), अंशुल कुमार अग्रवाल (अंबाला सिटी) गुरुदेव सिंह सूरा (लाडवा), अनूप संधू (असंध), राजकुमार पहल (जुलाना), लक्ष्य गर्ग (फतेहाबाद), मंजीत रंगा (उकलाना), संदीप लोहड़ा (नारनौंद), मनोज राठी (हांसी), अनूप सिंह (बरवाला) और पवन हिंदुस्तानी (तोशाम) को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसके अलावा मुनिपाल अत्री (गढ़ी सांपला किलोई), अनीता छिकारा (बहादुरगढ़), अश्वनी दुल्हेरा (बेरी), अजय शर्मा (महेन्द्रगढ़), रणबीर सिंह राठी (गुरुग्राम), करन सिंह डागर (होडल), कुलदीप कौशिक (पलवल), संतोष यादव (फरीदाबाद एनआईटी), धर्मवीर भड़ाना (बड़खल), हरेन्द्र भाटी (बल्लबगढ़) और कुमारी सुमनलता वशिष्ठ (फरीदाबाद) से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

आम आदमी पार्टी ने 2014 का हरियाणा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था, जहां भाजपा पहली बार सत्ता में आई थी। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये 21 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)