हरियाणा के फरीदाबाद में एक स्कूली छात्रा को अपना झूठा धर्म बताकर प्रेम जाल में फंसाने और फिर उसका यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस हैवानियत में उसका दोस्त भी साथ था। 

फरीदाबाद, हरियाणा. यहां एक स्कूली छात्रा को अपना झूठा धर्म बताकर प्रेमजाल में फंसाने और फिर सालभर तक यौन शोषण करने वाले आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना झूठा नाम बताकर लड़की को झांसे में लिया था। आरोपी आरिफ ने खुद को वीर बताकर प्रस्तुत किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा शोषण...
बल्लभगढ़ पुलिस ने आरिफ और उसके दोस्त रिजवान को गिरफ्तार किया है। दोनों बल्लभगढ़ में मलेरना रोड पर रहते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को शक है कि इनके गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

स्कूल आते-जाते समय करता था पीछा..
पीड़िता ने पलवल थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वो 11वीं में पढ़ती थी। जब वो स्कूल आती-जाती थी, तब आरिफ उसका पीछा करता था। एक दिन परेशान होकर पीड़िता ने उसे रोककर नाम पूछा। आरिफ ने अपना नाम वीर बताया। एक ही धर्म के होने के कारण लड़की ने उससे दोस्ती कर ली। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसे एक मोबाइल और सिम लाकर दी। इसके बाद दोनों बात करने लगे।

एक दिन आरोपी उसे सेक्टर-12 के टाउन पार्क ले गया। वहां उसने अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद आरिफ उसे परेशान करने लगा। एक बार उसने नशीली चीज खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरिफ उसे अपने साथ दिल्ली भगा ले गया। वहां करीब डेढ़ साल तक उसने बंधक बनाकर रखा। वहां उसके साथ लगातार रेप किया गया। उसके दोस्त ने भी रेप किया। विरोध करने पर जलाकर मारने की धमकी दी जाती थी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(बायें से आरोपी आरिफ औ रिजवान)