डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति की याद्दाश्त पर असर पड़ता है। यह बीमारी आम तौर अधिक उम्र के लोगों को होती है। कुछ खास चीजों को भोजन में शामिल करने से इस बीमारी से बचाव होता है। 

हेल्थ डेस्क। डिमेंशिया बीमारी इंसान के मानसिक स्थिति पर बुरा असर डालती है। यह बीमारी होने पर व्यक्ति की सोचने की क्षमता प्रभावित होती है और रोजमर्रा के काम काज करने में भी दिक्कत होने लगती है। डिमेंशिया से पीड़ित लोगों को अल्जाइमर होने की संभावना ज्यादा रहती है। डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति को बातचीत करने में दिक्कत होने लगती है और मनोदशा में भी बदलाव आ जाता है। यह बीमारी हो जाने पर डॉक्टर से इलाज कराने की जरूरत पड़ती है, लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनके सेवन से इस बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। इनसे मस्तिष्क की कार्य क्षमता बढ़ती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. करी पत्ता
दाल और सब्जियों में करी पत्ता डाल कर खाने से डिमेंशिया से बचाव होता है। करी पत्ता के सेवन से दिमाग में प्लाक का प्रसार रुकता है, जो इस बीमारी की मुख्य वजह है। इससे मस्तिष्क की कार्य क्षमता भी बढ़ती है।

2. बेरी
बेरी में एंथोसायनिन काफी मात्रा में पाया जाता है। यह डिमेंशिया और अल्जाइमर को रोकता है। बेरी में विटामिन सी, ई और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसलिए ब्लूबेरी, चेरी और स्ट्राबेरी का सेवन करना चाहिए।

3. ब्रोकली
ब्रोकली में कोलीन पाया जाता है। यह दिमाग को ताकत देता है। डिमेंशिया से बचाव के लिए ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्रोकली को भोजन में शामिल करने से और भी फायदे होते हैं।

4. मछली
मछली में ओमेगा-3 और फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। इससे दिमाग को काफी ताकत मिलती है। इसलिए भोजन में मछली को जरूर शामिल करना चाहिए। जो लोग शाकाहारी है, वे फ्लैक्स सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी पर्याप्त मात्रा में ओमगा-3 और फैटी एसिड पाया जाता है।

5. बीन्स
भोजन में बीन्स और फलियों को जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट काफी मात्रा में पाया जाता है। इनसे न्यूरॉन्स को ताकत मिलती है। बीन्स का इस्तेमाल करने से डिमेंशिया होने की संभावना कम हो जाती है।