आजकल एयर पॉल्यूशन की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसका सबसे बुरा असर फेफड़े पर पड़ता है। सांस लेने में परेशानी के साथ फेफड़े में इन्फेक्शन की समस्या भी हो जाती है। 

हेल्थ डेस्क। आजकल एयर पॉल्यूशन की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसका सबसे बुरा असर फेफड़े पर पड़ता है। सांस लेने में परेशानी के साथ फेफड़े में इन्फेक्शन की समस्या भी हो जाती है। हम जो हवा सांस के जरिए लेते हैं, उनमें कई तरह की विषैली गैसें होती हैं। फेफड़े उन्हें फिल्टर कर शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन की आपूर्ति करते हैं। ये अमोनिया, क्लोरीन, कार्बन डायऑक्साइड जैसी हानिकरक गैसों से शरीर के अंदरूनी अंगों का बचाव करते हैं। फेफड़े के कमजोर हो जाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनके इस्तेमाल से फेफड़े को मजबूत और हेल्दी रखा जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. सेब
सेब ऐसा फल है जिसे रोज खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। इसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इनके सेवन से फेफड़े भी मजबूत बने रहते हैं। इसलिए नियमित तौर पर सेब खाना अच्छा रहता है। 

2. अनार
अनार एक ऐसा फल है जो हर तरह से फायदेमंद है। इसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट होता है और यह फेफड़े को भी मजबूत करता है। इसलिए समय-समय पर अनार का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. ब्रोकली
ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी भी पार्याप्त मात्रा में होता है। इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है और इसका सूप बना कर भी पीते हैं। ब्रोकली भी फेफड़े को मजबूती देता है। इसे अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।

4. अखरोट
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के साथ फेफड़े के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना गया है। यह सांस संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद होता है। इसे रोज खाना चाहिए। यह दिमाग को भी मजबूत बनाता है।

5. बेरी
बेरी में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। धूम्रपान या दूसरी वजहों से फेफड़ों में जो गंदगी जम जाती है, उसे भी यह साफ करता है। इसलिए बेरी भी समय-समय पर खाना चाहिए।