सोफी टर्नर और जो जोनास ने 29 जून को दूसरी बार दक्षिणी फ्रांस के शैटॉ में व्हाइट वेडिंग की। इससे पहले कपल ने गुपचुप तरीके से 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने अपनी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सबको चौंका दिया है। सोफी हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। 'गेम ऑफ थ्रोंस' में उनके काम की काफी सराहना हुई थी। फोटो पर उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'मिस्टर और मिसेज जोनास।' इसमें वो व्हाइट गाउन में दिख रही हैं, जबकि हसबैंड ने ब्लैक टक्सेडो पहना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सोफी और जो ने 29 जून को दूसरी बार दक्षिणी फ्रांस के शैटॉ में व्हाइट वेडिंग की। इससे पहले उन्होंने 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। शादी वेगास के एक चर्च में गुपचुप तरीके से हुई थी। इसके बाद कानूनी तौर पर शादी के लिए कपल ने लाइसेंस की अपील की थी। 

जो और सोफी की शादी में प्रियंका चोपड़ा हसबैंड निक जोनास के साथ शामिल हुई। इस मौके पर वो एकदम देसी लुक में दिखाई दी थीं। प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची की लाइट पिंक साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। वहीं, निक जोनास ब्लैक टक्सेडो में नजर आए।