जेम्स बॉण्ड (James Bond) की फिल्म 'ए व्यू टू किल' की एक्ट्रेस तान्या रॉर्बट्स (Tanya Roberts) का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। तान्या के दोस्त माइक पिंगल ने यह जानकारी दी है। 24 दिसंबर को तान्या अपने कुत्तों को टहलाने निकली थीं और इसी दौरान गिर पड़ी थीं। इसके बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई। जेम्स बॉण्ड (James Bond) की फिल्म 'ए व्यू टू किल' की एक्ट्रेस तान्या रॉर्बट्स (Tanya Roberts) का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। तान्या के दोस्त माइक पिंगल ने यह जानकारी दी है। 24 दिसंबर को तान्या अपने कुत्तों को टहलाने निकली थीं और इसी दौरान गिर पड़ी थीं। इसके बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब 10 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 3 जनवरी को उनकी मौत हो गई। हालांकि अब तक तान्या की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। गिरने से पहले उन्हें न तो कोई बीमारी थी और ना ही कोई हेल्थ प्रॉब्लम। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तान्या के दोस्त माइक के मुताबिक, वो बेहद इंटेलीजेंट और खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। मुझे लगता है उनके जाने से एक रोशनी चली गई है। वह किसी एंजेल की तरह थीं। तान्या के बाद अब उनके घर में बहन बारबरा, उनके पालतू जानवर और 18 साल के पार्टनर लान्स ओब्रायन रह गए हैं। बता दें कि तान्या ने 1975 में डेब्यू किया था, लेकिन उनका सबसे अहम रोल 1985 में रिलीज हुई बॉण्ड सीरीज की फिल्म ए व्यू टू किल में ही रहा। जिसमें रॉजर मूर जेम्स बॉण्ड के किरदार में थे। वहीं तान्या ने स्टेसी का रोल निभाया था। 

तान्या का असली नाम विक्टोरिया ब्लम है। तान्या उनका स्क्रीन नेम है और 1974 में बैरी रॉबर्ट्स से शादी करने के बाद उनका नाम तान्या रॉबर्ट्स हो गया। तान्या का जन्म अक्टूबर, 1955 में न्यूयॉर्क में हुआ था। तान्या ने 1975 में फिल्म 'फोर्स्ड एंट्री' से करियर शुरू किया था। इसके बाद वो फिंगर्स, टूरिस्ट ट्रैप, कैलिफोर्निया ड्रीमिंग, द बीस्टमास्टर, हार्ट्स एंड ऑर्मर, शाीना, बॉडी स्लैम, नाइट आइज, इनर सैंक्टम जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने जुमा बीच, चार्लीज एंजल और फैंटसी आइलैंड जैसे कई टीवी शोज में भी काम किया है।