हॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट निकिता पर्ल वेलिग्वा की महज 15 साल की उम्र में मौत हो गई। निकिता पर्ल डिज्नी की 'क्वीन ऑफ काटवे' में काम कर चुकी हैं। वो 2016 से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं।

मुंबई. हॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट निकिता पर्ल वेलिग्वा की महज 15 साल की उम्र में मौत हो गई। निकिता पर्ल डिज्नी की 'क्वीन ऑफ काटवे' में काम कर चुकी हैं। वो 2016 से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं। जो साल भर पहले ठीक हुआ था। 2019 में उन्हें दूसरा ट्यूमर डाइग्नोस हुआ। लेकिन इस बार निकिता नहीं बच सकीं। वेलिग्वा इस साल ग्याजा हाई स्कूल में सीनियर ईयर की स्टूडेंट थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस क्लास में थी निकिता

विदेशी मीडिया की मानें तो डायरेक्टर मीरा नायर ने शूटिंग के दौरान वेलिग्वा की मदद करने और उनके इलाज के लिए फंड भी जुटाया था। निकिता ने फिल्म में ग्लोरिया नाम का किरदार निभाया था। जो लीड कैरेक्टर फिओना की बेस्ट फ्रेंड थी। निकिता ही फिल्म में फिओना को शतरंज खेलना सिखाया था। निकिता सीनियर क्लास की स्टूडेंट थीं। 

Scroll to load tweet…

बायोपिक थी 'क्वीन ऑफ काटवे'

यह फिल्म म्यूत्सी की जिंदगी की कहानी है, जो युगांडा की सबसे मशहूर और सफल शतरंज खिलाड़ी थी। म्यूत्सी ने तीन बार वीमेन जूनियर चैम्पियनशिप जीती थी। म्यूत्सी ने चार बार इंटरनेशनल चेस ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था।