हॉलीवुड सिंगर और मॉडल केटी प्राइस ने खुलासा किया कि यह हमला उन पर 2008 में पब्लिक फैसिलिटी यूज करने के दौरान हुआ था। उन्होंने अपने एक बच्चे को टॉयलेट इस्तेमाल कराने के लिए कार रोकी थी और उसी दौरान उनपर हमला हुआ था। बता दें कि केटी ने लाइफ ने तीन शादियां की और तीनों से ही तलाक हो गया। एक पति से तो उन्होंने इसी साल तलाक लिया है। वे 5 बच्चों की मां हैं।

मुंबई. अमेरिका की जानी-मानी रियलिटी टीवी स्टार्स में से एक केटी प्राइस को हॉलीवुड में कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से जाना जाता है। दिवालिया घोषित होने से लेकर अपने रिलेशनशिप के चलते केटी कई बार सुर्खियों में रही है। हाल ही में केटी ने एक इंटरव्यू के दौरान साउथ अफ्रीका में बंदूक की नोक पर उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न और लूटपाट की घटना को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


12 साल पहले हुई थी घटना
द सन वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान केटी ने खुलासा किया कि यह हमला उन पर 2008 में पब्लिक फैसिलिटी यूज करने के दौरान हुआ था। उन्होंने अपने एक बच्चे को टॉयलेट इस्तेमाल कराने के लिए कार रोकी थी और उसी दौरान उनपर हमला हुआ था। बता दें कि केटी ने लाइफ ने तीन शादियां की और तीनों से ही तलाक हो गया। एक पति से तो उन्होंने इसी साल तलाक लिया है। वे 5 बच्चों की मां हैं।

View post on Instagram


6 लोगों ने किया हमला
केटी ने बातचीत के दौरान बताया- 'मेरे बेटे को टॉयलेट जाना था और उस दौरान करीब 6 लोगों ने हम पर हमला किया था। यह किसी हॉरर फिल्म की तरह था। मैं बहुत ज्यादा घबरा गई क्योंकि बेटा मेरे साथ था। हुडी में एक बड़ा आदमी मेरे चेहरे पर चिल्ला रहा था और डिमांड कर रहा था कि जो कुछ भी मेरे पास है मैं उसे दे दूं। और वह मुझे छू रहा था।

कहीं गोली न मार दे
केटी ने बताया- उस समय मुझे यह डर था कि कहीं वो आदमी हमसे किसी को गोली ना मार दे, इसलिए मैंने अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की। मैंने तुरंत एक तकिया पकड़ा और बच्चों के सामने खुद को खड़ा कर दिया। मुझे लग रहा था कि वह गोली मार देगा। मुझे लगा कि मेरा मरना तय है। बाद में जब इस मामले की पुलिस में शिकायत की तो उनका कहना था कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि उन्होंने आप लोगों को मारा नहीं। 

View post on Instagram