इंटरनेशनल पॉप सिंगर और रैपर निकी मिनाज के भाई जेलानी मिनाज पर अपनी नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। जेलानी को इस मामले में न्यूयॉर्क कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है।

मुंबई. इंटरनेशनल पॉप सिंगर और रैपर निकी मिनाज के भाई जेलानी मिनाज पर अपनी नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। जेलानी को इस मामले में न्यूयॉर्क कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है। न्यूयॉर्क के न्यायाधीश ने अपराधी की इस मामले में कड़े शब्दों में निंदा की है। जज ने बोला 'तुमने इस बच्ची का भविष्य बर्बाद कर दिया है।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 साल की बेटी को दी थी ये धमकी 

11 साल की नाबालिग ने बताया कि अपराधी ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे उसकी मां से अलग कर देगा। बच्ची इतना तनाव में थी कि उसके दिमाग में आत्महत्या के ख्याल आते थे। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा जब उसने तनाव नहीं झेला है। इस बच्ची ने कहा था कि उसका यौन उत्पीड़न सप्ताह में चार बार और कभी-कभी दिन में दो बार होता था।

2017 का है मामला 

बता दें, 2017 में मिनाज को नाबालिग से यौन शोषण के लिए दोषी ठहराया गया था। हालांकि, बाद में निकी ने अपने भाई को बेल दिलवा दी थी। मिनाज के अटॉर्नी ने इस मामले में सजा को घटाकर 10 साल करने की मांग की है और उन्होंने कहा कि वे इस मामले में जज के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। मिनाज ने कहा कि वो शराब की लत से जूझ रहा था। इसके अलावा उनके अटॉर्नी ने कहा कि वो हाइपोथर्मिया और अनेमिया जैसी दिक्कतों से भी जूझ रहा है। निकी मिनाज की इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।