फेमस टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी ने इंस्टाग्राम पर जो जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।

फेमस टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी ने इंस्टाग्राम पर जो जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। फोटो में सोफी जोनस को किस करते हुए दिख रही हैं। यह फोटो एफिल टॉवर के सामने की है। बता दें, सोफी टर्नर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी है। सोफी ने जोनस के साथ बीते दिनों सीक्रेट मैरिज की थी। अब यह कपल दोबारा से फ्रेंच वेडिंग करने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 के कुछ घंटे बाद ही सोफी और जो जोनस ने सीक्रेट वेडिंग करके सबको हैरत में डाल दिया था। इसके बाद सोफी ने कहा था- वे 15 जुलाई को एक भव्य समारोह में दोबारा से शादी करेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred