विक्टोरिया सीक्रेट ने डाउन सिंड्रोम से पीड़ित पुर्तगाली मॉडल सोफिया जिरौ ( Sofia Jirau) पर भरोसा जताया है। सोफिया विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल बनकर इतिहास रच दिया है।

मुंबई. अंडरगारमेंट्स का सबसे बड़ा ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट (Victoria's Secret ) को माना जाता है। 1977 में स्थापित इस ब्रांड का पूरी दुनिया में नाम हैं। अमेरिका के इस ब्रांड में दुनिया भर के मॉडल मॉडलिंग करने का सपना देखती हैं। बड़ी-बड़ी मॉडल को छोड़ जब यह मौका एक डाउन सिंड्रोम से पीड़ित मॉडल को मिल जाए तो। जी हां, विक्टोरिया सीक्रेट ने डाउन सिंड्रोम से पीड़ित पुर्तगाली मॉडल सोफिया जिरौ ( Sofia Jirau) पर भरोसा जताया है। सोफिया विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल बनकर इतिहास रच दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोफिया का सपना हुआ पूरा

सोफिया डाउन सिंड्रोम की पहली पीड़ित मॉडल हैं जिन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। उन्होंने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'एक दिन मैंने इसका सपना देखा, मैंने इस पर काम किया और आज यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैं अंत में आपको अपना बड़ा रहस्य बता सकता हूं ... मैं डाउन सिंड्रोम वाला पहला विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल हूं!' उन्होंने स्पेनिश में इस बात को दुनिया के सामने रखा। सोफिया को विक्टोरिया सीक्रेट ने अपने नए अंडरगारमेंट्स लव क्लाउड के लिए चुना है। 

और पढ़ें:ब्लैक हॉट ड्रेस में Nia Sharma ने दिया अब तक का सबसे कातिलाना पोज, Video देख मचल उठे फैंस

ट्रांसजेंडर मॉडल एमिरा डि स्पेन ने भी रचा इतिहास

बता दें कि हाल ही में विक्टोरिया सीक्रेट ने ट्रांसजेंडर मॉडल एमिरा डि स्पेन को अपना मॉडल बनाया है। एमिरा पहली अश्वेत ट्रांसजेंडर हैं जिन्हें ये मौका मिला है। एमिरा टिकटॉक पर काफी फेमस हैं। वो ब्यूटी और मेकअप टिप्स शेयर करती रहती हैं। एमिरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं दुनिया भर के ट्रांसजेंडर महिलाओं और पुरुषों को सशक्त करना चाहती हूं। मैं दिखाना चाहती हूं कि फैशन वर्ल्ड में बदलाव हो रहे हैं।

विक्टोरिया सीक्रेट के पीछे की ये है कहानी

वहीं विक्टोरिया सीक्रेट की इस तरह के पहल की खूब तारीफ हो रही है। बता दें कि विक्टोरिया सीक्रेट के संस्थापक रॉय रेमंड और उसकी पत्नी गये रेमंड हैं। कहा जाता है कि जब रॉय रेमंड अपनी पत्नी के लिए अंडरगारमेंट्स खरीदने एक स्टोर में गए थे तो उन्हें शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने ठानी की वो अंडरगारमेंट्स बनाएंगे और उसका नाम इतना बड़ा करेंगे कि हर जगह वो चर्चा में होगा। 8 साल इस पर स्टडी करने के बाद उन्होंने विक्टोरिया सीक्रेट की स्थापना की।

और पढ़ें: Amrapali Dubey को देख निरहुआ पर छाया नशा, आम्रपाली का डांस मूव्स कर देगा आपको घायल, देखें Video