वेबसीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के एक स्टार ने यह कहकर इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है कि वह गे  (समलैंगिक) हैं। बिना किसी हिचक के एक्टर ने अपने सेक्सुएलिटी को स्वीकार किया और बताया कि इसे सुनकर उसके माता-पिता और दोस्तों का क्या रिएक्शन था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. नेटफ्लिक्स शो 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के अगले पार्ट का इंतजार लोग बेसब्री कर रहे हैं। इस बीच इस शो के एक एक्टर नोआ श्नैप (noah schnapp) इंटरनेट पर छाए हुए हैं। शो में विल बायर्स का किरदार निभाने वाले नोहा ने अपने सेक्सुएलिटी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बिना किसी डर और हिचक के टिकटॉक पर वीडियो शेयर करके ऐलान किया कि वो गे (समलैंगिक) हैं। देखते ही देखते उनका टिक टॉक वीडियो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 साल के स्टार ने किया खुलासा

18 साल के नोआ श्नैप ने टिक टॉक पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,'जब मैंने आखिरकार अपने दोस्तों और परिवार को बताया कि मैं 18 साल तक डर के कारण समलैंगिक होने को छिपाता आया। उन्होंने कहा कि -हम जानते हैं।'दरअसल, शो में उनका कैरेक्टर भी गे जैसा दिखता हैं। इस बात की पुष्टि वो इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में दिया।

'मैं विल के समान हूं'

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया,'मुझे लगता है कि मैं जितना सोचा था उससे कहीं अधिक विल (स्ट्रेंजर थिंग्स का किरदार) के समान हूं।'बता दें कि 
'स्ट्रेंजर थिंग्स' का चौथा सीजन का दो पार्ट साल 2022 में रिलीज हो चुका है। शो में विल के सेक्सुएलिटी एक सवाल रही है। उसका दोस्त माइक कहता है कि यह मेरी गलती नहीं है कि आप लड़कियों को पसंद नहीं करते हैं।'

वायरल हो रहा है नोआ का ये वीडियो

उनके वीडियो को पोस्ट करने के दो घंटे के भीतर, लगभग तीन मिलियन से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। जबकि150,000 से अधिक कमेंट में उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं। एक यूजर ने लिखा,'मुझे यकीन है कि यह आपके कंधों से बहुत बड़ा भार था। राहत का आनंद लें और स्वागत करें ।'वहीं, एक अन्य ने लिखा,'मैं सचमुच सिसक रहा हूं - मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं!' जबकि एक तीसरे ने कहा, 'आह, मैं चिल्लाते हुए नीचे गया! मेरा परिवार बहुत खुश है और आपका समर्थन कर रहा है!'

बता दें कि इसके अगले सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स और डफ़र्स ने घोषणा की है कि हॉरर मिस्ट्री 'स्ट्रेंजर थिंग्स'का सीजन 5 फिनाले सीजन होगा। यानी इस शो को खत्म कर दिया जाएगा। 

और पढ़ें:

XXX स्टार आभा पॉल ने ब्लू बिकिनी में दिखाया सेक्सी फिगर, देखें गंदी बात एक्ट्रेस की 10 पिक्स

आखिर क्यों अब किसी भी TV शो में काम नहीं करना चाहते भाबीजी घर पर हैं के तिवारी जी, चौंका देगी वजह