विल स्मिथ एक बार फिर से भारत में आए हैं। आध्यात्मिक लगाव उन्हें दूसरी बार यहां खींच लाया है। इन दिनों हॉलीवुड एक्टर की जिंदगी में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

मुंबई. ऑस्कर (Oscar 2022) में थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ की जिंदगी में भूचाल आया हुआ हैं। उनके और उनकी पत्नी के बीच तनाव की स्थिति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों तलाक ले सकते हैं। इधर, हॉलीवुड एक्टर इन खबरों के बीच इंडिया 23 अप्रैल को पहुंचे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर इन्हें स्पॉट किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सफेद टी-शर्ट और हाफ पैंट में इंडिया पहुंचे विल स्मिथ ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने पैपराजी से फोटो भी खिंचवाया। बता दें कि हॉलीवुड स्टार पहली बार भारत नहीं आए हैं। इससे पहले भी वो इंडिया आ चुके हैं। इतना ही नहीं वो करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ ईयर 2 में कैमियो रोल भी कर चुके हैं।

साल 2019 में विल भारत आए थे

विल स्मिथ इंडिया के आध्यात्म से बेहद प्रभावित हैं। वो 2019 में हरिद्वार गए थे और पूजा-पाठ में हिस्सा लिये थे। इसके अलावा वो गंगा आरती भी करते दिखाई दिए थे। इस दौरे से वो बेहद खुश नजर आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी ग्रैंड मदर हमेशा कहा करती थीं कि ईश्वर हमें अनुभवों से सिखाता है। इंडिया आना और यहां के अलग-अलग रंगों का अनुभव लेना, यहां के लोग और नेचुरल ब्यूटी मुझे खुद को समझने में काफी हेल्प करता है।

यूजर स्मिथ के ले रहे मजे

वहीं, विल स्मिथ को भारत में देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि वो यहां किसे थप्पड़ मारने आया है। तो कोई उनका स्वागत करते हुए बोल रहा है कि मैं स्मिथ का बहुत बड़ा फैन हूं। वहीं, एक यूजर ने लिखा,'स्मिथ की लाइफ में बहुत तनाव है शांति के लिए इंडिया आए हैं।

View post on Instagram

विल स्मिथ जेडा पिंकेट से लेंगे तलाक?

बता दें कि विल स्मिथ ने ऑस्कर में अपनी पत्नी का मजाक बर्दाश्त नहीं कर पाए और होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। इस थप्पड़ कांड के बाद जैडा पिंकेट और उनके बीच तनाव का माहौल है। दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। इंटरनेशनल मीडिया की मानें तो दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई है।

और पढ़ें:

 IPL में अपनी टीम पंजाब किंग्स को चीयर करने पहुंची प्रीति जिंटा, क्वारंटाइन पीरियड में खुद को ऐसे रख रहीं फिट

रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना का वीडियो हुआ लीक,'एनिमल’ के सेट पर दोनों कर रहे थे ये काम

आखिर क्यों कियारा आडवाणी से दूर हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा,3 साल डेट करने के बाद जल्द करने वाले थे शादी