युवराज सिंह ने भी अपनी पत्नि के संग करवा चौथ का त्योहार मनाया। उन्होंने  खुद अपने सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। युवराज ने हेजल को मिठाई खिलाते एक फोटो भी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस अपने आप को रोक नहीं पाए और बच्चे को लेकर सवाल पूछ लिया। कई लोगों ने शादी के 4 साल बाद भी बच्चा ना होने पर उन्हें ताना मार दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क :  पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी हमेशा करवा चौथ को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (yuvraj singh) ने भी अपनी पत्नि के संग करवा चौथ का त्योहार मनाया। अपने हाथों से उन्हें पानी पिलकार व्रत पूरा करवाया। युवराज ने  खुद अपने सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लेकिन इन सबके बीच फैंस ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शादी के 4 साल बाद भी बच्चा ना होने पर फैंस ने मारा ताना 
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज युवराज सिंह ज्यादातर समय अपने परिवार और पत्नी के साथ बिताते हैं। हाल ही में उन्होंने हेजल के साथ करवा चौथ मनाया। युवराज नें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें (Hazel Keech) हाथ में थाली लिए पति का आरती उतार रही हैं। वहीं,  युवराज उन्हें अपने हाथों से पानी पिलाते नजर आ रहे है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

View post on Instagram
 

इसके साथ ही युवराज ने हेजल को मिठाई खिलाते एक फोटो भी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस अपने आप को रोक नहीं पाए और बच्चे को लेकर सवाल पूछ लिया। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट किया कि 'छोटा यूवी कब आएगा', तो वहीं कई लोगों ने शादी के 4 साल बाद भी बच्चा ना होने पर उन्हें ताना मार दिया। बता दें कि युवी और हेजल की शादी 2016 में हुई थी।

पहले भी उड़ चुकी है हेजल के प्रेग्नेंट होने की अफवाह
कुछ समय पहले  हेजल कीच सिंह ने अपने  इंस्टाग्राम अकांउट पर पति युवराज सिंह के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में युवी अपनी पत्नी को ​किस करते हुए नजर आ रहे थे। दोनों के बीच आपसी प्यार को फैंस खूब पसंद करते हैं, और उनके हर पोस्ट पर लाइक और कमेंट करते हैं। इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने इस कपल से इनके घर में खुशखबरी के सवाल कर डाले, तो किसी ने ये तक कह दिया कि यूवी के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

आईपीएल का रोमांच और क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ की खबर जानें यहां

अंबानी परिवार के टोने-टोटके से फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस ! स्टेडियम में ऐसे मंत्र पढ़ते देखी गई रिश्तेदार

कुछ इस तरह पति की बाहों में नजर आईं अनुष्का, पार्टी के बीच में ही दी कोहली को KISS

मुंबई ने दिल्ली को 57 रनों से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस