आए दिन आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। जरा-जरा सी बात पर लोग अपनी जदगी खत्म कर लेते हैं। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला झारखंड में सामने आया है। जहां एक महिला ने पति के एक सवाल से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी।

आदित्यपुर (झारखंड). आए दिन आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। जरा-जरा सी बात पर लोग अपनी जदगी खत्म कर लेते हैं। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला झारखंड में सामने आया है। जहां एक महिला ने पति के एक सवाल से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सवाल किया तो लगा ली फांसी...
दरअसल, यह खौफनाक मामला बास्कोनगर गुरुवार रात सामने आई है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि जब वो ड्यूटी करके घर लौटा तो उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। जब मैंने उससे पूछा कि तुम किससे बात कर रही हो तो उसने मेरी किसी बात का कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद वह गुस्सा होकर अपने कमरे में चली गई। फिर कुछ देर बाद उसने दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली।

पड़ोसियों ने बताई दूसरी वजह...
जानकारी के मुताबिक, मृतका गर्भवती थी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है कि आखिर महिला के मरने की कहीं दूसरी वजह तो नहीं। वहीं इस मामले में आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि युवती ने यह खौफनाक कदम पारिवारिक कलह की वजह से उठाया है।